बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत.
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी मिलने के बाद खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम भेज दिया है.
यह घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेंघौल के समीप की है. मृतक की वक्त की पहचान चिड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले प्रिया राम साहनी का पुत्र आदित्य कुमार के अनुराग कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक अनुराग कुमार अपने तीन साथी के साथ 1 जनवरी को पिकनिक मना कर चार चक्का गाड़ी से अपने घर लौट रहा था. तभी अनियंत्रित कार होकर खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेंघौल के पास गड्ढे में पलट गया था. इस हादसे में कार पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था.
उन्होंने बताया कि जिसमें अनुराग कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. परिजनों ने आनन फानन में अनुराग कुमार को इलाज के लिए की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई. जबकि इस हादसे में पिंटू कुमार, मुन्ना कुमार सहित एक अन्य दोस्त मामूली रूप से घायल हो गया था. फिलहाल इस मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया.
परिजनों के द्वारा इस मौत की सूचना को खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी है. वहीं मौके पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार