पिकअप, बाइक की भिंडत में युवक की मौत
भोपाल। परवलिया थाना इलाके में बाइक सवार युवक की सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिंडत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को घातक चोंटे आई थी, जिसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती करया गया था जहॉ कुछ घंटे चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से ग्राम बिछिया थाना दोहारा जिला सीहोर का रहने वाला 32 वर्षीय भारतसिंह अहिरवार परवलिया थानां इलाके के ग्राम रातीबड़ स्थित विजेन्द्र मण्डलोई के खेत पर काम करता था। भारत रोजाना गॉव से बाइक लेकर खेत आता और काम के बाद शाम के समय वापस लौट जाता था। बीती सुबह भी वह खेत पर काम करने के बाद करीब नो बजे बाइक से वापस जा रहा था। इसी दौरान परवलिया से रातीबड़ की तरफ आ रही पिकअप वाहन से उसकी बाइक की आमने सामने भिंडत हो गई। गंभीर रूप से घायल भारतसिंह को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उसकी हालत लगातार नाजूक होती गई आखिरकार तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की जॉच कर रही है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान