सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया जाम
मुजफ्फरपुर| जिले के सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मादापुर चौबे निवासी दिलीप कुमार पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध शुरू कर दिया। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद उसने सीधे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिलीप कुमार पांडे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बायपास को जाम कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। इसके बाद जाकर जाम खत्म हुआ और सड़क पर यातायात बहाल हो सका। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बायपास पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।पूरे मामले में सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते लोगों को शांत करा दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क जाम खत्म करा दिया गया है।
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद