टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का जलवा, दिग्गजों को पछाड़ा
भारतीय टीम के ओपनिंग बैट्समैन यशस्वी जायसवाल ने एजबेस्टन टेस्ट के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है, जबकि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. यशस्वी जायसवाल ने ये मुकाम एजबेस्टन टेस्ट के दूसरी पारी के दौरान हासिल किया. जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में ये मुकाम हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं. लीड्स टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने वाले यशस्वी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
यशस्वी ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में संयुक्त रूप से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है. जायसवाल ने ये उपलब्धि एजबेस्टन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 10वां रन बनाने के दौरान किया. हालांकि वो अपनी पारी को लंबी नहीं कर पाए और 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी ने पहली पारी में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी.
21वें टेस्ट मैच में हासिल की उपलब्धि
जायसवाल ने 21 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 53.10 की औसत से 2018 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विजय हजारे और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया. विजय हजारे और गौतम गंभीर ने 43 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में किसी के आसपास भी नहीं हैं. उन्होंने 53 पारियों में दो हजार रन पूरे किए थे.
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने सबसे कम एज में दो हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 23 साल 188 दिन की एज में यह उपलब्धि हासिल की. इस मामले में सचिन तेंदुलकर उनसे आगे हैं. सचिन ने 20 साल 330 दिन में टेस्ट क्रिकेट में दो हजार रन पूरे किए थे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई