पति से फोन पर विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड
बिहार । दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र अगरेडीह गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का उसके पति के साथ फोन पर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि कमरे में जाकर उसने सुसाइड कर लिया। मायके वाले का कहना है कि रीना देवी की शादी चार वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिला के रहने वाले मुकेश दास के साथ हुई थी। उसका पति मुम्बई में रहकर मजदूरी किया करता है। वह फोन पर अक्सर विवाद करता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच बातचीत हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।जानकारी के अनुसार, चार वर्ष पूर्व रीना देवी की शादी सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के रमौल गांव के मुकेश दास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन हुआ करता था। इसको लेकर वह चारमाह पुर्व अपने मायके चली आई थी। बीती रात में पति के साथ मोबाइल पर बातचीत के दौरान नोकझोंक होने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब छह बजे घर के लोग उठे तो अंदर से उसका कमरा बंद मिलने पर परिजनों को संदेह होने पर खिड़की से देखने पर वह बरेडी मे साड़ी का फंदा से लटकी हुई थी। परिजनों ने ग्रामीणों की सहयोग से घर का दरवाजा तोड़कर उसे बरेडी से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल