क्या इंजीनियर निशांत कुमार बनेंगे जेडीयू का नया चेहरा?
क्या नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में अब सामने आएंगे उनके पुत्र?"
बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा तेज़ हो चुकी है।
जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू के भीतर अब यह आवाज़ उठने लगी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र इंजीनियर निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
अब तक राजनीति से दूर रहने वाले निशांत कुमार को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की यह मांग सामने आ रही है कि वे जेडीयू की कमान संभालें और उसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ाएं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि निशांत कुमार राजनीति में आते हैं, तो पार्टी को युवाओं का व्यापक समर्थन मिल सकता है। उनकी तकनीकी पृष्ठभूमि और सादा जीवन शैली उन्हें एक आधुनिक लेकिन सरल नेता के रूप में स्थापित कर सकती है।
लेकिन ये राह इतनी आसान भी नहीं है।
पार्टी के कुछ पुराने नेता जो वर्षों से खुद को उत्तराधिकारी मानते आए हैं, वे इस बदलाव से असहज हो सकते हैं।
राजनीति में अनुभव की भी अपनी अहमियत होती है — और यह सवाल भी उठेगा कि क्या निशांत कुमार उस चुनौती के लिए तैयार हैं?
बहरहाल, एक बात तो तय है – अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं, तो यह कदम जेडीयू के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। यह पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार और युवाओं की नई राजनीति को दिशा देने वाला क्षण बन सकता है।
क्या निशांत कुमार जेडीयू की विरासत को आगे बढ़ाएंगे?
क्या नीतीश कुमार की राजनीतिक सोच को अगली पीढ़ी में स्थानांतरित किया जाएगा?
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके