भीषण गर्मी में जंगली जानवर भी बेहाल
लखीमपुर खीरी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं दुधवा के जंगल में स्वछंद विचरण करने वाले जंगली जानवर भी बेहाल हैं। वाटरहोल्स में भरे पानी में बाघ समेत अन्य वन्यजीव अपनी प्यास बुझा रहे हैं। दुधवा में शनिवार को एक बाघ वाटरहोल में पानी पीता नजर आया। गश्ती टीमों ने इसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। दुधवा के जंगल में हाथी भी गर्मी से राहत पाने के लिए तालाबों में मस्ती करते देखे जा रहे हैं। वहीं दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन वन्यजीवों की प्यास बुझाने और गर्मी से राहत देने के लिए जंगल के तालाबों और वाटरहोल्स के अलावा नालों में सोलर ट्यूबवेल के जरिए लगातार पानी भरवा रहा है।
दुधवा के तालाबों में हाथियों को जल विहार करते देखा जा रहा है। इसके वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। पानी से अपने शरीर का तापमान कम करने के लिए हाथियों के एक झुंड ने तालाब में खूब स्नान किया।
काफी देर तक चिंघाड़ते हुए हाथी तालाब में जल विहार करते नजर आए। इस बीच ये हाथी एक दूसरे पर सूंड़ से पानी के फौव्वारे छोड़ रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीमों ने इस नजारे को देख और अपने कैमरों में कैद किया।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि गर्मी में वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वन्यजीव प्यास लगने पर इधर-उधर न भटकें, इस पर पैनी नजर रखी जा रही है।
जंगल के अंदर जगह-जगह बने कच्चे और पक्के वाटरहोल्स के अलावा तालाबों में सोलर ट्यूबवेल और टैंकरों के जरिए लबालब पानी भरवाया जा रहा है। वाटरहोल्स में भरे पानी में बाघ समेत अन्य वन्यजीव अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान