भांग के पराठे खिलाकर पत्नी और प्रेमी ने की मिलकर पति की हत्या
कोसीकलां। करीब एक सप्ताह पहले बैंक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रेमी से मिलकर पत्नी पर ही भांग के पराठे खिलाकर व करंट लगाकर पति की हत्या का आरोप लगाया गया है। पत्नी के मोबाइल पर परिजनों को प्रेमी से व्हॉट्सऐप चैटिंग भी मिली है। इसके बाद मृतक के चाचा ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
19 जनवरी को हुई थी मनोज की मौत
चौकी बठैनगेट के बैंक कॉलोनी निवासी मनोज की 19 जनवरी को घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में ही मौत हो गई थी। पत्नी आरती ने स्वजन को सूचना दी थी। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए गांव शेरगढ़ के गांव नगला बटरा में शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इसके बाद घरवालों को शक हुआ तो उन्होंने 23 जनवरी को आरती के मोबाइल को चेक किया।
बहू की चैटिंग देखकर घरवाले रह गए सन्न
व्हॉट्सऐप में पुष्पेंद्र नाम के युवक से चैटिंग मिली। इसमें पता चला कि आरती का पुष्पेंद्र के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। सख्ती से पूछने पर आरती ने बताया, उन्होंने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। पति मनोज को पहले भांग के पराठे खिलाए। इससे उनको नशा हो गया। फिर बेहोशी की हालत में करंट लगाया गया। इसके बाद गला दबा दिया गया। इससे मनोज की मौत हो गई।
पत्नी ने बताई पति की हत्या की वजह
आरती का आरोप है कि पति द्वारा समय से खर्चा नहीं दिया जाता था। बार-बार मारपीट की जाती थी। यहां तक बच्चों से भी मारपीट की जाती थी। इसी से तंग आकर हत्या कर दी।
मृतक के चाचा गंगाराम ने पुष्पेंद्र सहित आरती के खिलाफ बेटे मनोज की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक ने बताया, प्रार्थना-पत्र मिलने के बाद महिला के फोन की सीडीआर निकलवाई गई। इसमें उसका प्रतिदिन प्रेमी से बातचीत करना सामने आया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब सीडीआर की गहनता से जांच करके साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी