कब से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि?
सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के दिनों में देवी मां के 9 स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है. साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. जिसमें एक चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि. तंत्र मंत्र की साधना करने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस बार हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ 6 जुलाई दिन शनिवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन 15 जुलाई दिन सोमवार को होगा. गुप्त नवरात्रि 9 दिन नहीं बल्कि इस बार दस दिनों की है. तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इस बार माता रानी गुप्त नवरात्रि पर किस पर सवार होकर आ रही है और इस गुप्त नवरात्रि में 10 दिनों तक देवी मां के किस महाविद्या की पूजा आराधना की जाएगी.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि इस वर्ष आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 15 जुलाई को होगा. इस बार गुप्त नवरात्रि में माता रानी की सवारी घोड़ा है. नवरात्रि में माता दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व होता है. शनिवार दिन के हिसाब से माता दुर्गा घोड़े पर सवार होकर धरती पर आने वाली हैं. माना जाता है कि जब घोड़े पर सवार होकर माता दुर्गा आएंगी तो प्राकृतिक आपदा की आशंका होती है.
गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है. जिसमें देवी काली, देवी तारा, देवी ललिता, देवी मां भुवनेश्वरी, देवी त्रिपुर भैरवी, देवी छिन्नमस्तिका , देवी मां धूमावती, देवी बगलामुखी, देवी मातंगी और देवी कमला. इन सभी शक्तियों की पूजा मुख्य रूप से तांत्रिक साधना में की जाती है.
गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसमें ब्रह्मांड की कार्यप्रणाली और उसके भीतर छिपे रहस्य शामिल हैं. महाविद्या सभी जीवित प्राणियों का पालन करती है. इन दस महाविद्याओं को तांत्रिक साधना में बहुत शक्तिशाली माना गया है.
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय