वेलस्पन वन ने जुटाए 2,275 करोड़
नई दिल्ली । वेलस्पन वन ने अपने दूसरे वित्त पोषण चक्र में निवेशकों से 2,275 करोड़ रुपये जुटाए है। एकीकृत फंड एवं विकास प्रबंधन मंच वेलस्पन वन ने सोमवार को सह-निवेश प्रतिबद्धताओं सहित 2,275 करोड़ रुपये के अपने दूसरे वित्त पोषण चक्र के सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा की। इस राशि का उपयोग गोदाम के निर्माण के लिए किया जाएगा। यह राशि करीब 800 सीमित साझेदारों (एलपी) या निवेशकों के विविध समूह से हासिल की गई। कंपनी के अनुसार इससे वेलस्पन वन के मौजूदा एक करोड़ वर्ग फुट खंड में 80 लाख वर्ग फुट का इजाफा होगा, जिससे उनका कुल खंड लगभग 1.8 करोड़ वर्ग फुट हो जाएगा। कुल परियोजना व्यय करीब एक अरब अमेरिकी डॉलर होगा। वेलस्पन वर्ल्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता भारत के लॉजिस्टिक्स लागत को 14 प्रतिशत से घटाकर आठ प्रतिशत करने के रणनीतिक उद्देश्य के साथ पूरी तरह से संरेखित है, जिससे हमारे उद्योगों की वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।
पिता-पुत्र के बीच खींचतान, शीर्ष अदालत ने सौंपा मामला सिविल कोर्ट को
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम, ट्रंप ने हमलों को रोकने की बात कही
व्हाट्सऐप स्कैम अलर्ट: फर्जी लिंक से बैंक खाते खाली, लोगों को लगाया बड़ा चूना
PM मोदी बोले: पश्चिम एशिया के हालात पर मिलकर ही कर सकते हैं मुकाबला
टीबी के लक्षण और सावधानियां, खांसी पर न करें लापरवाही
Bhopal में RGPV कैंटीन का मामला गरमाया, जांच कमेटी गठित
साजिश के तहत जलाया कार, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने की ठानी
महू में बवाल: डॉक्टर पर आरोप के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़, तीन लोग पकड़े गए
डायल 112 कॉन्ट्रैक्ट विवाद पर कोर्ट का फैसला, EMRI को मिली बड़ी जीत
IPL में केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन तय, कोच का बड़ा बयान