झारखंड में फिर बिगड़ा मौसम, कई इलाकों में बारिश....
चतरा। चतरा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। आसमान में बादल छाने के चलते ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। हालांकि, इन सबके बीच लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखा है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी यही हाल रहने का अनुमान है। करीब एक सप्ताह आंख मिचौली का खेल जारी है, लेकिन रविवार से फिर मौसम खराब हो गया है।
आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना
ऐसी संभावना है कि आस-पास के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। आने वाले दो-चार दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है। मौसम का हाल देखकर किसान परेशान हैं।
वर्षा एवं ओलावृष्टि होती है तो वैसे में आम और महुआ का व्यापक नुकसान हो सकता है, क्योंकि आम और महुआ का फूल पेड़ों पर लदा हुआ है।
कृषि जानकारों ने क्या कुछ कहा
कृषि जानकारों ने कहा कि यदि मौसम साथ दिया तो दोनों की पैदावारी रिकॉर्ड स्तर पर होगी। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक रंजय कुमार सिंह ने बताया कि यदि बेमौसम बरसात हुई तो किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि गेहूं और चने की फसल पूरी तरह से तैयार है। किसान उसे काट रहे हैं। आम और महुआ को भी बारिश की पानी से भारी नुकसान हो सकता है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा