हम अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
अमेठी से राहुल के चुनाव नहीं लड़ने पर स्मृति का तंज
अमेठी। रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उदास हो गए हैं। क्योंकि पिछले काफी दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने की अपील कर रहे थे और माना भी जा रहा था कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं दूसरी और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने को लेकर तंज कसा है। स्मृति ईरानी काफी समय से यह कह रही थीं कि राहुल गांधी को डर है वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। इसी डर के चलते वह अमेठी आने से कतरा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अपनी हार मान चुकी है। उन्होने कहा राहुल गांधी को लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल