ताजमहल के गुंबदों से टपकने लगा पानी, किए जा रहे मरम्मत के उपाय
आगरा । हाल ही में ताजमहल के गुंबद से पानी टपकने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, और बगीचों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया है। यह घटना मानसून के दौरान हुई है, जो कि ताजमहल की संरचना और उसके संरक्षण के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसके बाद पानी के रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक मरम्मत के लिए उपाय किए जा रहे हैं। बता दें कि ताजमहल के गुंबदों से पानी रिसने लगा है और यह पानी शाहजहां और मुमताज़ की कब्रों तक पहुंच गया है। साथ ही ताजमहल के बाग-बगीचे भी बारिश के पानी में डूब गए हैं, जिससे पूरे परिसर में 2 से 3 फीट पानी खड़ा हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण ताजमहल की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी राजकुमार पटेल ने बताया कि मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि पानी कहां से रिस रहा है। गुंबद के पत्थरों में बारीक दरारें हो सकती हैं, जिनसे पानी बह रहा है। मुख्य मकबरे के सामने बने बगीचे में भी पानी भर गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटों में 151 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 85 वर्षों में सबसे अधिक है। मानसून की इस बारिश से ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, झुनझुन का कटोरा, रामबाग, मेहताब बाग, चीनी का रौजा, सिकंदरा में अकबर का मकबरा और रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान को भी नुकसान पहुंचा है। आगरा में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और टोल-फ्री नंबर जारी किए गए हैं। आगरा के जिला अधिकारी ने आदेश जारी कर सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। आपात स्थिति में लोग कंट्रोल रूम नंबर 0562-2260550 और मोबाइल नंबर 94580-95419 पर संपर्क कर सकते हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट