विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, अब करेंगी राजनीति
नई दिल्ली। देश और दुनिया में सफल महिला पहलवान के तौर पर मशहूर विनेश फोगाट ने शुक्रवार को रेलवे की नौकरी छोड़ने का ऐलान करते हुए इस्तीफा सौंप दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दी है। महिला पहलवान फोगाट अब पूरी तरह से राजनीति करने चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।
मशहूर महिला पहवान विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी छोड़ने की घोषणा करते हुए बताया कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवशाली समय रहा है। इसके लिए मैं रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी। विनेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का फैसला लिया और अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। उन्होंने आगे कहा है कि राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।
सोशल मीडिया पर दिए गए इस बयान के बाद उन कयासों को भी विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि यदि विनेश राजनीति नहीं करेंगी तो क्या वापस पहलवानी करने अखाड़े में उतरेंगी। वैसे ज्यादातर चांस कांग्रेस में शामिल हो चुनाव लड़ने के ही थे, जो अब सच होते दिख रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए