प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट में दिखी उर्मिला मातोंडकर की झलक, फैंस हुए हैरान
कुछ देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में फोटो शेयर किया, जिसमें वह ग्रे कलर के वर्कआउट आउटफिट में नजर आ रही हैं। जो फोटो देसी गर्ल ने शेयर किया है, उसमें वह मिरर सेल्फी ले रही हैं। वर्कआउट लुक में प्रियंका चोपड़ा काफी कूल नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का जिक्र किया? आखिर इसकी क्या वजह है, जानिए?
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उसके ऊपर एक कैप्शन भी लिखा है, ‘मैं अपने भीतर की उर्मिला को चैनेलाइज करना चाहती हूं।’ इस फोटो के बैकग्राउंड में प्रियंका ने उर्मिला की ही फिल्म ‘रंगीला’ का गाना ‘मांगता है क्या’ लगाया हुआ। असल में फिल्म ‘रंगीला(1995)’ में उर्मिला मातोंडकर का किरदार एक बबली लड़की था तो जिंदगी को भरपूर जीना चाहती है। शायद इसलिए प्रियंका अपने भीतर की इनर उर्मिला वाली शख्सियत को चैनेलाइज करने की बात कर रही हैं।
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में भी शामिल हुई। भाई की शादी को एक्ट्रेस ने खूब एंज्वॉय किया। हर फंक्शन की तस्वीरों को अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया। प्रियंका का शादी के फंक्शन में देसी लुक, अंदाज उनके फैंस को खूब भाया।
राजामौली की फिल्म का हैं हिस्सा
फिल्म 'एसएसएमबी' का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए भी प्रियंका पिछले दिनों साउथ इंडिया में देखी गईं। यह एक बिग बजट फिल्म है। इस फिल्म के लिए प्रियंका ने भी अच्छी-खासी फीस चार्ज की है। फिल्म 'एसएसएमबी' साल 2027 में रिलीज होगी।
प्रोड्यूसर के तौर भी एक्टिव
प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म ‘अनुजा’ से भी जुड़ी हुई हैं। यह शॉर्ट फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड पाने की दौड़ में शामिल हुई है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर भी प्रियंका काफी खुश हैं। बतौर प्रोड्यूसर वह बॉलीवुड में भी फिल्में बना चुकी हैं।
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात