दो महिला नक्सली हुऐ गिरफ्तार....
कुटरू व फरसेगढ़ थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने एक लाख की इनामी एलजीएस सदस्य सहित दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई नक्सली महिला ग्रामीण की हत्या, मारपीट और पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को फरसेगढ़ व कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने चुचकोंटा से एक महिला नक्सली पोयामी सन्नी उर्फ रंजिता (34) निवासी चुचकोंटा थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला नक्सली ग्रामीण की हत्या मारपीट व पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थी। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने उक्त महिला की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था। फरसेगढ़ थाना में उसके खिलाफ पांच स्थायी वारंट लंबित हैं।
वहीं, दूसरी तरफ केतुलनार से फरसेगढ़ एलजीएस सदस्य पोयाम फगनी (30) निवासी केतुलनार थाना कुटरू को पकड़ा गया। पकड़ी गई नक्सली महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है। पकड़ी गई महिला नक्सली 10 सितंबर 2015 को एडापल्ली के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी। उसके खिलाफ फरसेगढ़ थाना में एक स्थायी वारंट लंबित है। पकड़ी गई महिला नक्सलियों के खिलाफ कुटरू व फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह