बोलेरो और ट्रक में टक्कर के दौरान दो लोगों की मौत, नौ लोग घायल
जबलपुर । जबलपुर में बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में बोलेरो गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को मौत हो गई तथा नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। आरोपी चालक घटनास्थल से वाहन छोड़कर फरार हो गया। नारायणगंज थाना प्रभारी शिवराम जमरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बीजेगांव से एक बोलेरो बारात लेकर समीपस्थ गांव गई थी। रात को लगभग एक बजे बोलेरो में सवार होकर 11 बाराती वापस लौट रहे थे। बोलेरो गाड़ी को ग्राम कुंडा मैली के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बोलेरो सवार 11 बारातियों को चोट आई थी, जिन्हें उपचार के लिए नारायण अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बाबूराम पिता हेमचंद भारतीय निवासी मजगांव तथा रोशन पिता गेंदलाल बरकड़े निवासी बीजेगांव को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल पारस पिता ओमप्रकाश मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी बीजेगांव, धर्मेंद्र पिता विष्णु मरावी 25 वर्ष निवासी बीजेगांव, लोटन पिता चेतराम मरकाम 30 वर्ष निवासी बीजेगांव, शिवप्रसाद पिता भीम सिंह मरावी 32 वर्ष निवासी टिकरिया तथा सुरेंद्र जगदीश उद्दे 18 वर्ष पिता निवासी सलैया को जबलपुर रेफर किया गया है। चार घायलों का उपचार नारायणगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की