मुजफ्फरपुर में दो बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर व काजीमोहम्दपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान शिक्षक व जूनियर इंजीनियर की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनाें बदमाशों का पुलिस अभिरक्षा में एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।एसएसपी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। एसएसपी ने कहा कि जेई व शिक्षक से लूटे गए मोबाइल इन दोनों के पास से जब्त किए गए हैं। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।विदित हो कि सोमवार की सुबह अहियापुर चौराहे के निकट शिक्षक गोपाल कुंवर (54) की लूट के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
इसके पूर्व शनिवार की सुबह काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड आर्मी कैंप इलाके में लूट के दौरान ही निजी कंपनी में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सकरा फरीदपुर के मो. हारिस की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। दोनों घटनाओं के मिले फुटेज में बदमाशों के उम्र, तस्वीर व हुलिए एक ही जैसे लग रहे थे।इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में बुधवार की देर रात बखरी के समीप बदमाशों ने पुलिस को देख गोली चलाई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसी में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश के पैर में गोली लगी है।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ