बिहार में दो गुटों में भिड़ंत, पत्थरबाजी में कई लोग घायल
मुजफ्फरपुर। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली टीओपी इलाके में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कई अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर रोड़ेबाजी कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया।
रोड़ेबाजी के दौरान कई लोगों के सिर फटे
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक पक्ष के ‘मैंगो’ नामक युवक ने पहले दूसरे पक्ष पर हमला किया, जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मैंगो के मोहल्ले में घुसकर रोड़ेबाजी की, जिससे कई लोगों के सिर फट गए। घटना के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष
बवाल की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों से तीन लोगों को डिटेन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घायलों का इलाज जारी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी