पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ मे दो आरोपी जख्मी
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया।पाकबड़ा थाने के प्रभारी सतेंद्र सिंह, नगर पंचायत पाकबड़ा चौकी इंचार्ज कुलदीप तोमर और ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज प्रमोद सोनी टीम के साथ डींगरपुर-पाकबड़ा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए।पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आरोपियों की बाइक फिसल गई। बाइक को छोड़कर तीनों लालपुर गंगवारी गांव की तरफ भागने लगे। इस बारे में सूचना मिलने पर एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी लेकिन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में घायलों अपने नाम जुनैद और आमिर बताए हैं।दोनों पायंती कला थाना डिडौली (अमरोहा) के रहने वाले हैं। दोनों ने बताया कि भागने वाला उनका साथी शौकीन है। वह संभल जिले के असमोली क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि गोली लगने घायल जुनैद और आमिर गोकशी के आरोपी हैं।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान