ट्रंप ने बताया अमेरिकी लोगों ने सुअर का मांस खाना बंद कर दिया
वाशिंगटन । रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनावी रैली में कहा कि लोगों ने बेकन (सुअर का मांस) खाना बंद कर दिया है। इसके पीछे विंड एनर्जी में देश के निवेश को जिम्मेदार बताया है। दरअसल एक व्यक्ति ने पूछा था कि लोगों के लिए अधिक किफायती जीवन शुरू करने और मुद्रास्फीति को कम करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति की क्या योजनाएं हैं। ट्रंप ने कहा कि शायद यही वह सवाल है जो मुझे सबसे ज्यादा मिलता है। आप बेकन और इनमें से कुछ उत्पादों पर नजर डालें और कुछ लोग अब बेकन नहीं खाते हैं।
अमेरिकी एजेंसियों द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के विपरीत है। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के डेटा से पता चलता है कि मौजूदा खाद्य कीमतें ट्रम्प प्रशासन के अंत में जनवरी 2020 की तुलना में थोड़ी ही अधिक हैं। सर्वेक्षणों के अनुसार, ट्रम्प अपनी प्रतिद्वंद्वी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से पिछड़ गए हैं।
इसके पहले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्रंप द्वारा उनके बारे में की गई नस्लीय टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा कि कृपया अगला सवाल पूछिए। भारतीय-अफ्रीकी मूल की 59 वर्षीय हैरिस का राष्ट्रपति चुनाव में पांच नवंबर को रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से मुकाबला होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी