सड़क हादसे में ट्रक चालक घायल, हाईवा चालक फरार
बिहार: मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-57 पर बिहारी चौक के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से सिलिगुड़ी जा रही 30 टन प्याज लदी ट्रक आगे चल रहे बालू लदे हाईवा से पीछे से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राकेश पटेल (निवासी अनूपपुर, मध्यप्रदेश) का बायां पैर स्टेयरिंग में फंसकर टूट गया। उपचालक बाबूलाल पटेल भी घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, डायवर्जन पर हाईवा चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रही प्याज लदी ट्रक टकरा गई। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के चलते एनएच-57 पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक हटाकर खाली कराया गया।
गरहा थाना प्रभारी आशीष ठाकुर ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक का पैर टूट गया है और उपचालक को भी चोटें आई हैं। दोनों मध्यप्रदेश के निवासी हैं। हाईवा चालक फरार है, मामले की जांच जारी है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट