पूर्व IAS समेत आठ लोगों की और बढ़ी मुश्किलें.....
रांची। ईडी कोर्ट ने चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की बिक्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित आठ की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है।
जेल में बंद आरोपितों को वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अगली पेशी के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
ईडी आरोपितों को पुलिस पेपर सौंप चुकी है। सौंपे गए पुलिस पेपर के कुछ पृष्ठ अस्पष्ट है, जिसके कारण उसे पढ़ा नहीं जा रहा है। आरोपितों की ओर से स्पष्ट पेपर मांगा जा रहा है।
ये लोग न्यायिक हिरासत में
मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, व्यवसायी अमित कुमार अग्रवाल, सत्ता के दलाल प्रेम प्रकाश, भरत प्रसाद, राजेश राय, इम्तियाज अहमद, अफसर अली और मो सद्दाम न्यायिक हिरासत में है।
वहीं, दो आरोपित दिलीप घोष और कारोबारी विष्णु अग्रवाल को हाई कोर्ट से जमानत मिली है। इसमें से एक आरोपित मो. सद्दाम वर्तमान में ईडी के कब्जे में है। उसे बड़गाई अंचल जमीन घोटाले में पूछताछ की जा रही है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा