अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर हुआ रिलीज
अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का आज 5 नवंबर को कुछ ही देर पहले ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिषेन ने अर्जुन का किरदार निभाया है, जो अपनी साधारण जिंदगी में एक्स्ट्राऑर्डिनरी चैलेंज फेस करता है।
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर अभिषेक के प्रशंसकों के बीच अब मौजूद है। हाल ही में 'आई वांट टू टॉक' से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक आउट हुआ था। 'आई वांट टू टॉक' का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते हैं फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में क्या खास है।
'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर का ट्रेलर एक बीमार बाप (अभिषेक बच्चन-अर्जुन) और खुले विचार वाली बेटी (मिनी) के इर्द गिर्द घूमती है। अभिषेक एक स्पाइनल बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके पास वक्त बहुत कम है। वहीं, वह अपनी बीमारी के बीच अपनी बेटी की देख-रेख करते हैं।
अभिषेक बच्चन ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस बाप-बेटी की इमोशनल कहानी का ट्रेलर साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'जो सामान्य जीवन की तलाश में असाधारण चुनौतियों का सामना करता है'। इसके आगे अभिषेक ने लिखा, I want to talk 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'आई वांट टू टॉक' का स्क्रीनप्ले और डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं। रोनी लाहिरी और शील कुमार फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में पर्ले डे, अहिल्या बंबरू, अभिषेक बच्चन, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गोडार्ड और जॉनी लीवर ने अहम रोल निभाया है। 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के ट्रेलर से पहले फिल्म से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें अभिषेक येलो प्रिंट शॉर्ट और गाउन में देखा गया था। इस फिल्म को पोस्टर में अभिषेक गाउन के बीच में मोटा पेट झलक रहा है, जोकि उनके रोल के मुताबिक है। पेट पर टांके जैसी एक लाइन भी खिंची हुई थी।
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते