वज्रपात से तीन लोगों की मौत, कई इलाकों में खतरा।
पटना। बिहार के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। कोसी सीमांचल के जिलों में अहले सुबह बारिश हुई है। लोगों को ठंड महसूस हो रही है। आज मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को गया, जहानाबाद, अरवल, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, सीवान, वैशाली, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण में बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश हुई। शुक्रवार शाम और रात वज्रपात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव में शुक्रवार को वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जमुई के चकाई बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चकाई प्रखंड के जलखरिया गांव निवासी शिक्षक रंजीत दास की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है।
मौसम विभाग की अपील पढ़िए
मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि आप खुली जगह पर हैं तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभो से दूर रहें। खेतों की ओर से नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने तक का इंतजार करें।
कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सौर ऊर्जा भी एजेंडे में शामिल
महू में सनसनी: इलाज कराने आई युवती को बनाया ब्लैकमेल का शिकार
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल
सपा पर केशव मौर्य का तीखा हमला, राजनीति गरमाई
फिल्म निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियों की दस्तक, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
पाकिस्तानी राजनेता पर मीम्स की बौछार, धुरंधर 2 के बाद बढ़ी ट्रोलिंग