एक अदद सड़क के लिए तरस रहा झारखंड का यह गांव....
पीरटांड़। झारखंड में गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड का नावाडीह गांव एक अदद सड़क के लिए तरस रहा है। यह गांव पंचायत मुख्यालय भी है। इसी गांव में पंचायत सचिवालय स्थित है। फिर इस गांव को सड़क नसीब नहीं हो पाई है।
आसपास गांवों में बनी हैं चमचमाती सड़कें
सालों से यहां पंचायत सचिवालय बना है, लेकिन पंचायत सचिवालय व मुख्यालय पहुंचने के लिए यहां सड़क तक नहीं है। मात्र एक किलोमीटर सड़क के बिना यह गांव उपेक्षित है। जबकि इस गांव के आसपास दर्जनों गांवों में ऐसी-ऐसी सड़कें बनी हैं, जहां सरपट गाड़ियां दौड़ती हैं।
गांव की उपेक्षा से ग्रामीण नाराज
सड़क के नहीं रहने से पंचायत सचिवालय में कोई कार्यक्रम भी नहीं होता है। वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में दो-दो बार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन दोनों आयोजन पंचायत सचिवालय में न होकर घोरबाद में हुआ। गांव की इस उपेक्षा से ग्रामीणों में नाराजगी के साथ-साथ रोष भी है। ग्रामीण इसके लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद