प्रभास की फिल्म 'Spirit' में करीना कपूर के बाद इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत कम निर्देशक हैं, जिनकी फैन-फॉलोइंग बॉलीवुड में भी जबरदस्त है। इस लिस्ट में संदीप रेड्डी वांगा भी शामिल हैं। कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले संदीप अब साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ आगामी फिल्म स्पिरिट ला रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारों का भी दबदबा होगा।
संदीप रेड्डी वांगा ने साल 2021 में ही स्पिरिट का एलान कर दिया था। प्रभास स्टारर फिल्म एक कॉप एक्शन थ्रिलर होने वाली है। इस फिल्म में हीरो का नाम तो पहले ही रिवील हो गया है, लेकिन अब प्रभास की हीरोइन के चेहरे से भी पर्दा उठ गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट के लिए हीरोइन को चुन लिया है। कॉप थ्रिलर में जो हीरोइन प्रभास के साथ नैन लड़ाती हुई दिखाई देंगी, वो 32 साल की मृणाल ठाकुर हैं। कहा जा रहा है कि मृणाल लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में रियल लाइफ कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
ऐसा पहली बार होगा, जब करीना और सैफ पहली बार साथ में कोई साउथ मूवी कर रहे हैं। साथ ही दोनों पहली बार निगेटिव रोल प्ले करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में उनका निगेटिव रोल बहुत ही दमदार होने वाला है। संदीप इस फिल्म अन्य कहानियों से अलग सबसे हटकर बनाएंगे। फिलहाल, प्रभास को छोड़कर मेकर्स ने अभी तक बाकी स्टार कास्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
कब रिलीज होगी स्पिरिट?
संदीप रेड्डी वांगा स्पिरिट की तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं। इसी साल उन्होंने खुलासा किया था कि वह इस फिल्म पर 300 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। ऐसे में वह इसे दमदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म में वह एक पुलिस की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि यह 2026 में बड़े पर्दे पर उतर सकती है।
CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा, 10 बजे के बाद नो एंट्री; रांची जोन के 33 हजार छात्र दे रहे एग्जाम
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी