प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) वर्ग के समग्र विकास के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना सरगुजा जिले के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना ने उन परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है, जिनके लिए पक्के मकान का सपना कभी दूर की बात हुआ करता था।
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगवां खुर्द निवासी श्रीमती रनियारो बाई इसका उदाहरण हैं। कभी कच्चे और जर्जर घर में रहने को मजबूर यह परिवार आज पक्के मकान में सुरक्षित जीवन जी रहा है। रनियारो बाई बताती हैं कि पहले उनका घर मिट्टी का था, जिसकी छत से बरसात के दिनों में पानी टपकता था और गर्मी में घर असहनीय रूप से तपता था। सीमित आय के कारण वे कभी पक्का मकान बनवाने की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत उन्हें पक्का आवास मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। अब वे अपने दो बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं। रनियारो बाई ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। योजना का लाभ केवल आवास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अन्य शासकीय योजनाओं से भी उनका जीवन सशक्त हुआ है। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से रसोई में धुएं की समस्या से मुक्ति मिली है और खाना बनाना अधिक सहज हो गया है।
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग
'विरासत की राजनीति बनाम अमेठी का संघर्ष': स्मृति ईरानी का सपा प्रमुख पर तीखा वार
थमी हुई सप्लाई चेन को मिली रफ्तार, भारत आ रहे 41 जहाजों का रास्ता साफ
लोकसभा में गिरा 131वां संविधान संशोधन विधेयक, दो-तिहाई बहुमत जुटाने में रही नाकाम
19 साल पहले जहां से शुरू हुआ था सफर, आज वहीं इतिहास रचेगी विराट की बेंगलुरु
25 लाख का जुर्माना और आजीवन कारावास; नए कानून की कठोरता पर छिड़ी कानूनी जंग