भू-माफियाओं का नहीं कम हुआ मनोबल....
गिद्धौर (चतरा)। चतरा के गिद्धौर प्रखंड स्थित पांडेमहुआ के खाता 150 रकबा करीब 13 एकड़ सरकारी गैरमजरुआ जमीन है। यहां तक की अंचल कार्यालय द्वारा उक्त जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य के साथ-साथ खरीद बिक्री पर रोक लगाई गई है, परंतु रोक के बावजूद भू-माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
बताया जाता है कि भूमाफियाओं का मनोबल कितना बढ़ गया है कि अंचल द्वारा निर्गत नोटिस को कागज के टुकड़ा समझते हैं। रोक को लेकर अंचल कार्यालय द्वारा कई बार नोटिस जारी की गई है, परंतु इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अंचल निरीक्षक हो या राजस्व कर्मचारी कोई भी उक्त स्थल पर जाते हैं तो भी उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है।
जमीन पर अवैध रूप से निरंतर मकान का निर्माण जारी
बहरहाल, उक्त जमीन पर अवैध रूप से निरंतर मकान का निर्माण जारी है, जबकि कब्जा करने को लेकर कई भू-माफिया रात के अंधेरे में निर्माण कार्य कर रहे है। वैसे में सरकारी जमीन दिन प्रतिदिन अतिक्रमण की भेंट चढ़ते जा रहा है।
ऐसा मानना है कि यदि इस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो आने वाला दिन में सरकारी जमीन ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने वैसे भूमाफियाओं व अवैध रूप से निर्माण कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध अतिक्रमण वाद चलाने की मांग किया है, जबकि जिला प्रशासन से इसकी जांच करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने की भी मांग की है।
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त