सिरफिरे आशिक ने छात्रा के गले में किए पेचकस से वार
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे ने पेंचकस निकाल कर कॉलेज छात्रा के गले में इतने वार किये कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जबलपुर के रांझी इलाके में रहने वाली 19 साल की छात्रा का इलाके का रहने वाला बदमाश मनीष उर्फ मोनू कोल पिछले लंबे समय से पीछा कर रहा था. मनीष ने छात्रा का रास्ता रोका और उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा
छात्रा ने जब इनकार किया तो उसने अपनी जेब से पेंचकस निकाल कर छात्रा के गले में एक के बाद एक कई वार करना शुरू कर दिया। पेंचकस के वार से छात्रा के गले और गर्दन में गंभीर चोटे आई हैं, जिसे इलाज के लिए पहले रांझी के सिविल अस्पताल ले जाया गया उसके बाद हालत ज्यादा खराब होने की स्थिति में उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि इलाके का बदमाश मनीष उर्फ मोनू कोल छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहा था और आए दिन उसका पीछा किया करता था
फिलहाल जबलपुर के रांझी थाना पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ मोनू कोल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हथकड़ियां में जकडकर उसका जुलूस भी निकाला l
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट