दूरसंचार ग्राहक मार्च में बढ़कर 119.9 करोड़ हुए: ट्राई
नई दिल्ली । रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के नये ग्राहक जोड़ने के कारण देश में दूरसंचार ग्राहक मार्च में मामूली रूप से बढ़कर 119.9 करोड़ हो गए। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी मासिक ग्राहक रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 92.4 करोड़ हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया, भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या फरवरी 2024 के अंत में 1,19.77 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में 1,19.93 करोड़ हो गई। इसमें मासिक आधार पर 0.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान रिलायंस जियो ने 21.4 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि भारती एयरटेल ने 17.5 लाख ग्राहक जोड़े। दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने 6.8 लाख मोबाइल ग्राहक, बीएसएनएल ने 23.5 लाख और एमटीएनएल ने 4,674 ग्राहक खो दिए। मार्च 2024 के अंत तक वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.37 करोड़ हो गई, जो फरवरी 2024 के अंत तक 3.31 करोड़ थी। वायरलाइन खंड में नए ग्राहक जोड़ने में रिलायंस जियो सबसे आगे रही और उसने 3.99 लाख नए ग्राहक जोड़े। इसके बाद भारती एयरटेल का स्थान रहा और उसने 2,06,042 नए ग्राहक जोड़े। वीआईएल में 39,713 उपयोगकर्ता शामिल हुए। कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर मार्च 2024 के अंत तक 92.40 करोड़ हो गई। इसमें 0.80 प्रतिशत की मासिक वृद्धि हुई।
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे