मतदान के बीच तेजस्वी यादव ने कहा....
आखिरी चरण में बिहार की आठ लोकसभ सीटों पर एक जून यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। 2019 में इनमें से छह सीटों पर भाजपा और दो बार सहयोगी जेडीयू ने जीत दर्ज की थी। मगर इस बार समीकरण अलग हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि "मैं लोगों से अपील करूंगा कि घर से निकलें और जो लोग संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, जिनकी वजह से महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी है, उन्हें वोट का चोट देने का काम करें... पीएम मोदी का कोई ध्यान नहीं उनका फोटोशूट चल रहा है। फोटोशूट खत्म हो जाएगा, उसके बाद वे वापस आ जाएंगे। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार चौंकाने वाले नतीजे दे रहा है और हम 300 पार हो रहे हैं।
एग्जिट पोल पर क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने कहा कि ''किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को इंडी गठबंधन सरकार बनने जा रही है और एनडीए जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है।"
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट