हाजीपुर में तेजस्वी हुए एक्टिव तो नीतीश ने भी झोंकी ताकत
हाजीपुर। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार चिराग पासवान के खिलाफ बोल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में राजद (RJD) कैडिडेट के पक्ष में सभाएं भी की थी। इसमें वह चिराग पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटे।
इस बीच, चिराग के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी हाजीपुर में अपना पूरा जोर लगा दिया है। उन्होंने जदयू (JDU) के कद्दावर नेता संजय सिंह को चिराग के लिए मैदान में उतारा है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और स्टार प्रचारक संजय सिंह लगातार एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। सिंह ने मंगलवार को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग कई गांवों में दौरा करके लोजपा रामविलास के उम्मीदवार और एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।
इन इलाकों में गए जदयू नेता
संजय सिंह ने राघोपुर विधानसभा के फत्तेपुर, राघोपुर, जुड़ावनपुर और वीरपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक सतीश कुमार ने की। मंच संचालन पूर्व प्रत्याशी राकेश रौशन सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक शंकर सिंह, निर्भय सिंह, रंभू सिंह, ब्रजेश सिंह, पूर्व जिला परिषद मुन्ना सिंह, नागेंद्र चौधरी जिला परिषद सदस्य, चंदन सिंह, मंटू सिंह मुखिया और चिंटू सिंह मुखिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संजय सिंह ने क्या कहा ?
सभी ने हाजीपुर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी और लोजपा रामविलास उम्मीदवार चिराग पासवान को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि चिराग पासवान को जीता कर दिल्ली भेजिएगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत होगा। देश में एक मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश मजबूत होगा तो बिहार भी मजबूत होगा। बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विकास की बयार बहाई ही है, स्वास्थ, शिक्षा, सडक, कानून व्यवस्था पर अद्भुत काम किया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार मजबूत हुआ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान