सिद्धार्थ मल्होत्रा का सरप्राइज, कियारा को गिफ्ट की करोड़ों की कार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। हाल ही में इन दोनों को एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां पैपराजी पर सिद्धार्थ का गुस्सा फूट पड़ा था। अब इस कपल को लेकर एक खबर सामने आई है। कियारा आडवाणी के मां बनने से पहले पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें एक बड़ा तोहफा दे दिया है। कियारा आडवाणी को अब सिद्धार्थ से एक महंगी लग्जरी कार मिली है।
कियारा को पति सिद्धार्थ से गिफ्ट मिली 1.12 करोड़ की कार
ये एक टोयोटा वेलफायर कार है, जो आजकल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बनी हुई है। अजय देवगन, अनिल कपूर, कृति सेनन, अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान तक के पास ये कार मौजूद है। आपको बता दें, ये टोयोटा की प्रीमियम कारों में से एक है, जिसमें कैमरी, लैंड क्रूजर और प्राडो जैसी कारें भी शामिल हैं। अब इस कार की कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस कार में हाल ही सिद्धार्थ और कियारा स्पॉट हुए थे, वो वही कार थी जो कियारा को तोहफे में मिली है।
कियारा को कृति सेनन ने किया रिप्लेस!
कियारा की बात करें तो अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कियारा ने अपने कई प्रोजेक्ट्स से किनारा कर लिया है। इसमें उनकी फिल्म ‘डॉन 3’ भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस फिल्म में कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि, अभी तक कृति सेनन की ‘डॉन 3’ में एंट्री पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया।
28 फरवरी को किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
वहीं, आपको याद दिला दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2021 में फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था और इसके बाद इनका रियल लाइफ रोमांस भी शुरू हो गया था। लम्बे समय तक डेटिंग के बाद कपल ने 7 फरवरी 2023 को धूमधाम से शादी की थी। अब 28 फरवरी को कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया कि ये दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इनके पहले बच्चे को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही