शिव कुमार डहरिया ने केंद्र सरकार को बताया तानाशाह....
कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया जांजगीर चाम्पा लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में काटे की टक्कर होने की वाली है। दोनो प्रत्याशी अपने अपने पार्टी की घोषणापत्र को लेकर आम जनता के बीच पहुंच रहे है। आज मंगलवार को जांजगीर में कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया की उपस्थिती में ली गई। मीडिया से चर्चा करते प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की, बीजेपी अंग्रेजो की पार्टी है। उन्होंने कहा देश की आजादी मे आरएसएस या बीजेपी के किसी नेता ने बलिदान नहीं दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में बलिदान देकर आजादी दिलाई है। वही केंद्र में सरकार बनने के लिए सभी वर्गों के लोगो को अच्छे दिन का सपना दिया,युवाओं को 2 करोड़ नौकरी हर साल देने की बात कही,15 लाख रु खाते में भेजने की बात, काला धन वापस लाने की बात कही। क्या युवाओं को रोजगार मिला, क्या 15 लाख रु खाते में जमा हुई, क्या महंगाई काम हुई। बीजेपी की सरकार केवल इन 10 सालो में सभी वर्ग के लोगो को केवल ठगने का काम किया है। इतने में नही रुके देश की सम्पत्ति को उल्टा बेच रहे है।
पाकिस्तान से फंड लेने का आरोप
प्रत्याशी डहरिया ने यह भी आरोप लगाया की बीजेपी पाकिस्तान से भी फंड ले रही है। केंद्र सरकार ने इन 10 साल मे किए गए घोटालों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
खुसवंत साहेब ने कांग्रेस प्रत्याशी को बताया भागोड़ा
बीजेपी के आरंग विधायक खुशवंत साहेब ने अकलतरा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को भगोड़ा और कुकुर गति कर जांजगीर से भागने की बात कही थी। जिसपर पलटवार कर कहा की चरण दास महंत के बयान पर टिप्पणी हो रही है,क्या इस तरह का बयान देने का अधिकार खुशवंत साहेब को है, प्रजातंत्र मे बोलने का अधिकार सबको है इसका मतलब ऐसा बोलना चाहिए क्या उसको। इस तरह की बातो के लिए मैं उनके विवेक पर छोड़ने की बात कही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान