परिवार की उम्मीदों पर पानी, आजम खां और अब्दुल्ला ने मुलाकात से किया मना
रामपुर | उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान बंद हैं. सितंबर महीने में वे जमानत पर बाहर आए थे, हालांकि 2 पैन कार्ड रखने के मामले में उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा है. पिछले कई दिनों से वह जेल में ही बंद हैं. उनका परिवार मुलाकात के लिए जेल पहुंचा था हालांकि उन्होंने परिवार से मिलने के लिए इनकार कर दिया है. आजम खान की पत्नी, बहन और बड़ा बेटा अदीब बिना मिले ही वापस लौट आए |
रामपुर जेल में दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पैन कार्ड मामले में सात-सात साल की सजा काट रहे सपा के कद्दावर नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने बुधवार को अपने ही परिवार से मिलने से साफ इनकार कर दिया. इससे परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा है |
बिना मुलाकात के लौटे परिजन
आजम खां की पत्नी व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और बहन निखहत हसन खास मुलाकात के लिए रामपुर जेल पहुंचे थे. उन्होंने जेल प्रशासन से निर्धारित समय पर मुलाकात की अर्जी दी. लेकिन, कुछ देर बाद जेल अधिकारियों ने बताया कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने परिवार से मिलने से मना कर दिया है. इसके बाद तीनों सदस्य बिना मुलाकात किए निराश होकर वापस लौट गए |
किसी नहीं मिल रहे आजम खान
जेल सूत्रों का कहना है कि पिछले कई दिनों से दोनों पिता-पुत्र किसी से भी मिलना नहीं चाहते हैं. रोजाना दर्जनों समर्थक और रिश्तेदार जेल पहुंच रहे हैं, लेकिन दोनों ने हर किसी से मिलने से इनकार कर रखा है. जेल प्रशासन भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है और कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है |
कोर्ट में भी नहीं हुई सुनवाई
इधर, आजम खां और अब्दुल्ला के खिलाफ चल रहे अन्य मामलों में भी कोई डेवलपमेंट नहीं हुई. फांसी घर की जमीन कब्जाने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी. अब अगली तारीख 23 दिसंबर तय की गई है |
इसी तरह अब्दुल्ला आजम के खिलाफ वोटरों को धमकाने के मामले में भी गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा, जिस कारण सुनवाई टल गई. इस मामले की अगली तारीख भी 23 दिसंबर ही रखी गई है |
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके