अहमदाबाद में गर्मी से बिगड़ी Shah Rukh Khan की तबीयत
नई दिल्ली। शाह रुख खान को लेकर खबर है कि अहमदाबाद में हीटवेव के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
मंगलवार को शाह रुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का आइपीएल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। शाह रुख अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद थे। इस मैच में केकेआर ने जीत दर्ज की। मैच के दौरान शाह रुख के वीडियोज भी सोशल मीडिया में वायरल हुए।
इस कारण बिगड़ी तबीयत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के बाद शाह रुख रात को अपने होटल पहुंचे। बुधवार सुबह भीषण गर्मी की चपेट में आने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। गुजराती जागरण के मुताबिक, किंग खान को डिहाइड्रेशन हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां, कुछ देर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
आइपीएल के हर मैच में शाह रुख अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। बेटी सुहाना और अबराम को भी मैचों में किंग खान के साथ देखा गया है। आइपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केकेआर अब फाइनल में पहुंच गई है।
शाह रुख खान वर्क फ्रंट
शाह रुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ने 2023 में 'पठान' और 'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। साल के अंत में रिलीज हुई डंकी ने भी ठीकठाक कलेक्शन किया था। इन फिल्मों के बाद अब एक्टर की झोली में 'किंग' है।
उनकी ये मूवी सुहाना खान के साथ होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में वह डॉन के रोल में होंगे। इसके अलावा उनकी सलमान खान के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' भी पाइपलाइन में है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान