यूपी में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में सात लोगों की मौत
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को सात लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर व शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, रविवार की बारिश व ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शाहजहांपुर में एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि महराजगंज और कौशांबी जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, शाहजहांपुर, ललितपुर और सहारनपुर आदि जिलों में रविवार को ओलावृष्टि हुई। राहत आयुक्त के अनुसार, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, देवरिया, एटा, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर नगर, रामपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मऊ और रायबरेली जिलों में भी बारिश की खबर है। उन्होंने बताया कि मथुरा में अत्यधिक बारिश के कारण एक मकान गिरने की सूचना है, जहां जांच के लिए तहसीलदार को भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। शाहजहांपुर जिले से मिली खबर के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गयी। घटना में एक बकरी की भी मौत हुई है। अपर जिलाधिकारी डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को ओलावृष्टि एवं तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से जलालाबाद थाना अंतर्गत चौरा बगर गांव में शिवम (14) की मौत हो गयी। घटना के समय वह अपने खेत में बकरी के साथ था। इस घटना में बकरी की भी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दूसरी घटना मिर्जापुर थाना अंतर्गत अतरी निजामपुर गांव में हुई, जहां अमर सिंह (40) अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी एकाएक तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई और आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गयी।
राहत आयुक्त ने बताया कि दोनों स्थानों पर राजस्व विभाग की टीम भेजी गई है। महराजगंज से मिली खबर के अनुसार जिले के सिसवा इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को खुदरी गांव में बिजली गिरने से नौ वर्षीय दिव्या की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गयी। मंझनपुर के उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के भवनसुरी गांव निवासी सरोजा देवी (43) रविवार शाम खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक बारिश होने लगी और बारिश के साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से सरोजा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मृतका सरोज देवी के परिजनों को दैवीय आपदा राहत की सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट