कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सभी दावों को किया खारिज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं, और हमेशा रहेंगे।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि कमलनाथ की निष्ठा कांग्रेस के साथ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कमलनाथ कांग्रेस का हिस्सा हैं और रहेंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया से गलत खबरें प्रसारित नहीं करने का भी आग्रह किया।दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा- 'कमलनाथ कांग्रेस में थे हैं और रहेंगे। मीडिया झूठ फैलाना बंद करे।'दरअसल, शनिवार को मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल बढ़ गई। जब कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ अचानक दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद से उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी।हालांकि, कमलनाथ की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन जब मीडिया ने कमलनाथ से पार्टी छोड़ने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सभी दावों को खारिज कर दिया और कहा कि अगर कुछ होगा तो मीडिया को बताया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान