गैस सिलेंडर के लिए मारामारी़ःबिना बुकिंग उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही गैस
अलीगढ़ । जिले में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण मारामारी हो रही हैं। बिना बुकिंग के पहुंचे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बि गैस सिलेण्ड़र के खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के बाहर पहुंचने लगे थे। समय के साथ कतारें लंबी लगती रही और कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाया। उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी में गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। हालांकि, गोदाम संचालकों ने बिना बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने से इंकार कर दिया। इससे उन लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा जिनकी बुकिंग नहीं थी। लोगों का यह भी कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर भी बंद आ रहा है। इस वजह से उपभोक्ता सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं और उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल