सलवान मोमिका की हत्या: स्वीडन में कुरान जलाने वाला आलोचक मारा गया
स्टॉकहोम। स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सलवान इस्लाम धर्म के आलोचक थे। 38 वर्षीय मोमिका को बुधवार रात स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में गोली मारी गई थी।
वो चर्चा में तब आए जब उन्होंने साल 2023 में ईद के मौके पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ कुरान का अपमान किया और उसे जलाया था। पुलिस को एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने उन्हें गंभीर रूप से घायल पाया।
दुनियाभर में वायरल हुई थी मोमिका की वीडियो
मोमिका के भड़काऊ कुरान जलाने के वीडियो को दुनिया भर में वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद कई मुस्लिम देशों में गुस्सा और आलोचना पैदा हुई, जिससे कई जगहों पर दंगे और अशांति फैल गई।
स्टॉकहोम की एक अदालत को गुरुवार को यह फैसला सुनाना था कि क्या इराकी ईसाई सलवान मोमिका, जातीय घृणा भड़काने का दोषी है या नहीं। अदालत ने फैसला यह कहते हुए टाल दिया कि प्रतिवादी की मृत्यु हो गई है।"
कौन थे सलवान मोमिका?
मोमिका ने खुद को इराक में एक ईसाई मिलिशिया के प्रमुख के रूप में पेश किया था।। उनका संगठन, इमाम अली ब्रिगेड्स के अंतर्गत आता है। ये संगठन 2014 में बनाया गया था और इस पर वॉर क्राइम के आरोप लगते रहे हैं। सलवान मोमिका ने 2017 में इराकी शहर मोसुल के बाहरी इलाके में अपना सशस्त्र समूह भी बनाया था।
PM मोदी और मेलोनी की अहम पहल, दोनों देशों ने तय किया बड़ा व्यापारिक विजन
केरल में सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट रुका, सतीशन सरकार के फैसले से सियासत तेज
5 करोड़ के चेक बाउंस केस पर Rajpal Yadav ने दिया नया बयान
जबलपुर बना गौरव का केंद्र, राष्ट्रीय स्तर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को सम्मान
OBC आरक्षण पर बड़ा कदम या विवाद? बंगाल में मुस्लिमों को सूची से हटाने की चर्चा
बीन और सपेरे की तस्वीर पर विवाद, PM मोदी से जुड़े कार्टून पर मचा हंगामा
घर से बाहर निकला और बन गया निशाना, दिल्ली में 22 वर्षीय युवक की हत्या
बाबा काल भैरव के भक्तों के लिए नई व्यवस्था, मदिरा भोग के साथ VIP दर्शन सुविधा शुरू
Amitabh Bachchan की तबीयत को लेकर फैली अफवाहें, अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी
विशाखापट्टनम में भारत की न्यूक्लियर ताकत का प्रदर्शन? चारों अरिहंत पनडुब्बियां स्पॉट