सलमान भाई ने मुझसे कहा कि थोड़ा वेट करो : रजत बेदी
मुंबई । बालीवुड एक्टर रजत बेदी ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म ‘राधे’ के लिए सिलेक्शन मिल चुका था और वह सलमान खान के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। लंबे समय के बाद यह उनके लिए एक शानदार कमबैक का अवसर लग रहा था। बॉलीवुड में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से लाइमलाइट में आए रजत बेदी का पुराना इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें रजत बताते हैं, “राधे के लिए मैंने ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था।
मुझे मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से फोन आया कि आप सिलेक्ट हो गए हैं। मैं बहुत खुशी-खुशी राइटर से भी मिला और उन्होंने भी मुझे देखकर खुशी जताई। राधे से मुझे लगा कि यह मेरे लिए बेहतरीन कमबैक होगा।” रजत ने आगे बताया कि सलमान खान ने उन्हें बाद में इस रोल से हटाया। रजत ने कहा, “भाई ने मुझसे कहा कि थोड़ा वेट करो। मैं तुम्हें ऐसा कमबैक दूंगा जो राधे से कहीं बेहतर होगा। उन्होंने मेरी बॉडी, हाइट और पर्सनैलिटी की तारीफ की और वादा किया कि बहुत जल्दी बड़ा कमबैक मिलेगा। मैंने कहा, नो प्रॉब्लम भाई। आखिरकार भाई को कौन मना कर सकता है।”
रजत ने बातचीत में यह भी बताया कि प्रभुदेवा ने उन्हें फिल्म के लिए बुलाया था, लेकिन सलमान ने फैसला किया कि वह इस रोल के लिए सही नहीं हैं। इस खबर से उनके दिल को बेशक ठेस पहुंची। उन्होंने कहा, “दिल तो टूटा था, लेकिन सलमान भाई की बातों में भरोसा रखा। आखिरकार उनका मकसद मेरे लिए बेहतर अवसर देना था।” रजत बेदी का यह किस्सा फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। उनके अनुभव से यह साफ हो गया कि बॉलीवुड में बड़े सितारों के साथ काम करना और उनके फैसलों का असर कलाकारों की जिंदगी पर कितना गहरा पड़ता है।
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही