सीतापुर में वोटिंग के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; पांच लोगों को हिरासत में लिया
सीतापुर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को सुबह सात बजे से शुरू हुआ। सीतापुर में तीन लोक सभा क्षेत्रों सीतापुर, मिश्रिख, धौरहरा आंशिक के लिए मतदान जारी है।
सुबह छह बजे सभी मतदेय स्थलों में माक पोल हुआ। उसके बाद सात बजे से मतदान प्रक्रिया विधिवत शुरू हुई। मौसम ने भी साथ दिया सुबह हवा और बदली के कारण गर्मी का प्रभाव कम रहा। उत्साही मतदाता सुबह से ही बूथों पर पहुंचने लगे थे। कहीं कम कहीं ज्यादा भीड़ रही।
हालांकि शहर के कजियारा व इस्माइलपुर बूथ पर वोट डालने को लेकर मतदाताओं व पुलिसकर्मियों में तीखी बहसबाजी हुई। पुलिस ने इस दौरान लोगों पर लाठीचार्ज भी किया, पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है। हालांकि कुछ देर बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
ग्रामीण क्षेत्र के बरईजलालपुर मतदान केंद्र में बिजली न आने के कारण मतदान में दिक्कत हुई। उत्सही मतदाताओं व अच्छे मौसम के चलते सुबह नौ बजे तक 14 प्रतिशत वोट पड़े। विधानसभावार महोली 13.95, सीतापुर 12.68, हरगांव 13.47,लहरपुर 13.33, बिसवा 14.63, सेवता 15.65, महमूदाबाद 15.55 मिश्रिख 13.79 रहा। अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण किया।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान