आगरा की रुई मंडी में आरओबी को मंजूरी
आगरा । यूपी के आगरा की रुई की मंडी में आरओबी को मंजूरी मिल गयी है। यहां भूमि पूजन कर जनप्रतिनिधियों ने श्रेय ले लिया था। 3 साल बीतने पर इसके लिए एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी। 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी का निर्माण लटक गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। रुई की मंडी पर आरओबी न होने पर पूरे दिन जाम के हालात रहते हैं। कई सालों से आरओबी बनाने की मांग की जा रही थी। रुई की मंडी के फाटक संख्या 75, 77 और 496 को जोड़ते हुए नगला छऊआ तक आरओबी के लिए 125 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। अगस्त 2021 में इसके निर्माण के लिए भूमिपूजन कर शिलान्यास भी कर दिया गया। इसके बाद डिजाइन तय नहीं हो पाने से निर्माण कार्य लटक गया। हालत ये है कि 2024 आ गया लेकिन आरओबी बनने की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
आगरा फोर्ट, ईदगाह से बयाना की ओर ट्रेन जाने पर रुई की मंडी पर फाटक बंद कर दिए जाते हैं। इससे जाम की स्थिति रहती है। स्कूली बच्चे, मरीज समेत अन्य लोग परेशान होते हैं। रुई की मंडी पर आरओबी बनने से अर्जुन नगर, अजीत नगर, ख्वासपुरा, रुई की मंडी, नरीपुरा, धनौली, मलपुरा, जगनेर रोड, ईदगाह के लोगों समेत 5 लाख को सुविधा मिलती। रेलवे प्रशासन ने आरओबी बनाने के लिए तीन बार डिजाइन बदली। इसके बाद भी मुख्यालय ने डिजाइन को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में एक बार फिर क्षेत्र का सर्वे कर आरओबी का नया डिजाइन तैयार किया गया है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आरओबी के लिए सर्वे कर नई डिजाइन बनाई गई है। इसकी मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। अगले महीने तक ये मंजूर होने की उम्मीद है इसके बाद रेलवे निर्माण शुरू करा देगा।
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला