सड़क हादसा ; रायगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दर्द सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महापल्ली गांव बीती रात तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर जाने की घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक इंड सिनर्जी प्लांट में काम करते थे और बीती रात शराब पीने कनकतुरा गए हुए थे, जहां से घर वापसी के दौरान देर रात यह घटना घटित हो गई।
मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे तीनो का शव को देखते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शकरबोगा गांव के पास घटना हुई। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास है। मृतक तीनो युवक इंड सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते थे, जिसमे दो लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एवं एक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे। मृतकों के नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
जानें कौन-कहां से लड़ेंगे: भाजपा की तीसरी सूची में 19 नाम शामिल