रेड्डी सरकार ने की चंद्रबाबू नायडू की जमानत रद करने की मांग
आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कौशल विकास निगम घोटाले में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को दी गई जमानत रद करने का अनुरोध किया। साथ ही दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों ने जांच में बाधा डालने के लिए लोक सेवकों को धमकाने वाले बयान दिए हैं।
रेड्डी सरकार ने कोर्ट में ये कहा
राज्य सरकार ने जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ को बताया कि नायडू के परिवार के सदस्यों ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया है कि वे सत्ता में आने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
शीर्ष अदालत मामले में नायडू को नियमित जमानत देने के आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के 20 नवंबर, 2023 के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही है। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा कि हमने अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने के लिए एक आवेदन दायर किया है।
नायडू के परिवार के सदस्यों पर लगाया ये आरोप
नायडू के परिवार के सदस्यों द्वारा बयान दिए गए हैं। परिवार के सदस्य कह रहे हैं कि जब हम सत्ता में आएंगे, तो हम इन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में राज्य की प्रार्थना जमानत रद करने की है।
बच्चों को डिजिटल दुनिया से दूर रखने की अपील, बोले- सतर्क रहें माता-पिता
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ बनी बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट
Alexander Stubb ने कनाडा के पीएम से फिल्म पर की खास चर्चा
डॉ. Kumar Vishwas करेंगे काव्य पाठ, कार्यक्रम में दिखेगा खास अंदाज
खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
संभाग आयुक्त का एक्शन, लापरवाही के आरोप में डीपीसी निलंबित
नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, 13 साल की छात्रा पर स्कूल से लौटते समय एसिड हमला
सनातन धर्म में चार धाम यात्रा पर नया नियम: आस्था का एफिडेविट अनिवार्य