बोधगया में अग्निपथ योजना के लिए भर्ती रैली 25 जून से
गया। अग्निपथ योजना के लिए भर्ती रैली 25 जून से पांच जुलाई तक चलेगी। यह रैली बोधगया के बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस ग्राउंड में होगी। इसमें 11 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, रोहतास, जमुई, नालंदा, औरंगाबाद, शेखपुरा, कैमूर गया एवं अरवल के साढ़े चार हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।
भर्ती रैली के लिए तैयारियां जोरो पर
इससे पहले लिखित परीक्षा में लगभग 11 हजार युवाओं ने भाग लिया था। इनमें से सफल अर्भ्यथियों को दौड़ एवं मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया है। भर्ती रैली के आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय में बैठक हुई। डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने कहा कि भर्ती रैली के लिए ग्राउंड को समतल कराया जाएगा। सेना बहाली के पदाधिकारी ने डीएम से वाटरप्रूफ पंडाल, ट्रैफिक कंट्रोल, पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्था इत्यादि की मांग की।
रैली में इन चीजों का रहेगा इंतजाम
डीएम ने कहा कि फायर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था रखें। जून में प्रचंड गर्मी की संभावना है, इसके देखते हुए हर अभ्यर्थी के पास ओआरएस पैकेट उपलब्ध रखवाएं। पैरासिटामोल दवा के साथ आइस पैक, ठंडे पानी की व्यवस्था रहे। इस रैली के नोडल पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी राहुल कुमार बनाए गए हैं। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जर्नादन प्रसाद अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक यातायात निशु मलिक आदि उपस्थित थे।
क्या है अग्निपथ योजना
गौरतलब है कि भारत सरकार ने तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लांच की है, जिसका उद्देश्य भारत के युवाओं को आर्म्ड फोर्सेस में बतौर अग्निवीर सेवा का मौका देने का है। इन्हें चार साल तक सेवा देने का मौका मिलेगा। इसके बाद 75 फीसद अग्निवीर सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जबकि 25 फीसदी युवाओं की स्थायी भर्ती की जाएगी। हालांकि, सेवानिवृत्त अग्निवीरों को मंत्रालय-कॉरपोरेशन में नौकरी के लिए तवज्जो दी जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान