आरबीआई का बड़ा फैसला जल्द, लोन लेने वालों को मिल सकती है राहत
भारतीय रिजर्व बैंक अक्टूबर महीने में फिर से एक बार रेपो रेट में कटौती कर सकता है. आरबीआई की ओर इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस अंकों की कटौती की जा सकती है. इसका सीधा फायदा आम-आदमी के जेब पर पड़ेगा. आने वाले दिनों में बैंकों से लोन लेना सस्ता हो सकता है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि RBI अक्टूबर में फिर से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है. हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक अगस्त की अगली बैठक में ब्याज दरों को वैसे ही रख सकता है. यदि महंगाई और कम होती है, तो दरों में कटौती की संभावना बढ़ सकती है. रेपो रेट वह दर है, जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है, और इसके कम होने से लोन की लागत घट सकती है.
महंगाई में आ रही है गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी के महीने से महंगाई लगातार 4% से कम पर है. वहीं, जून के महीने में इसमें और कमी आई है. जो कि बीते कई वर्षों के मुकाबले काफी कम है. फूड की कीमतों, विशेष रूप से गेहूं और दालों में पिछले साल की तुलना में 1.1% की कमी आई है. इसका कारण अच्छी फसल, अनुकूल मौसम और सरकारी कदम जैसे स्टॉक सीमा और सस्ती सब्जियों की उपलब्धता हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यदि यह रुझान जारी रहा, तो आरबीआई अक्टूबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, लेकिन वह पहले आर्थिक विकास के और संकेतों का इंतजार करेगा.
रेपो रेट को लेकर और रिपोर्ट?
HSBC ने कहा है कि अगस्त और अक्टूबर 2025 में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा. वर्तमान में रेपो रेट 5.50% पर स्थिर है. हालांकि, इसके बाद रेपो रेट में कटौती की उम्मीद है, और 2025 के अंत तक यह 5.25% तक पहुंच सकता है. यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों और आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर