CSK के खिलाफ इतिहास रचने के करीब रवींद्र जडेजा
आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। जडेजा अपनी पुरानी टीम सीएसके के खिलाफ 15 रन बनाते ही टी20 में अपने चार हजार रन पूरे कर लेंगे। राजस्थान ने संजू सैमसन के बदले जडेजा और सैम करन को सीएसके से ट्रेड किया था। करन चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
हार्दिक के बाद दूसरे भारतीय
भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में चार हजार और 200 विकेट लेने का कारनामा अब तक सिर्फ हार्दिक पांड्या कर सके हैं। हालांकि, जडेजा अगर चेन्नई के खिलाफ 15 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा ने अब तक खेले 346 टी20 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3,985 रन बनाए हैं। वहीं, इस फॉर्मेट में वह 235 विकेट निकाल चुके हैं।
आईपीएल में जडेजा का दमदार रिकॉर्ड
जडेजा का रिकॉर्ड आईपीएल में दमदार रहा है। उन्होंने इस लीग में अब तक खेले 254 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3,260 रन बनाए हैं। जडेजा आईपीएल में पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। अपने आईपीएल करियर में जडेजा 170 विकेट निकाल चुके हैं।
मलिंगा को पीछे छोड़ने का मौका
जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के लिस्ट में अभी 10वें नंबर पर मौजूद हैं। चेन्नई के खिलाफ एक विकेट लेते ही जडेजा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में लसिथ मलिंगा से आगे निकल जाएंगे। मलिंगा ने आईपीएल में 170 विकेट निकाले हैं।
सीएसके-आरआर में आज कांटे की टक्कर
आईपीएल 2025 में जडेजा ने 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 8.56 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 10 विकेट चटकाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों ने अब तक इस लीग में कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें 16 में जीत चेन्नई के हाथ लगी है। वहीं, 15 मुकाबले राजस्थान ने जीते हैं।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात