रवीना टंडन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया समर्थन, कही दिलचस्प बात
मुंबई : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपने पहले के निर्देश में संशोधन करते हुए आदेश दिया है कि आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करने के बाद उन्हें उन क्षेत्रों में वापस छोड़ दिया जाए, जहां से उन्हें उठाया गया था। कोर्ट ने शुक्रवार 22 अगस्त को अपने फैसले में कहा कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा। इस फैसले पर रवीना टंडन ने खुशी जताई है।
लिखा- 'अब सद्बुद्धि आ गई है'
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सुप्रीम कोर्ट के संशोधित फैसले की सराहना की है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'डोगेश भाई! तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं'। आगे लिखा है, 'अब सद्बुद्धि आ गई है। धन्यवाद सीजेआई (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया), सुप्रीम कोर्ट। अब यह भी सुनिश्चित करें कि टीकाकरण और नसबंदी के लिए आवंटित कार्यक्रम और धनराशि का सही ढंग से क्रियान्वयन हो'।
वीर दास ने भी दिया रिएक्शन
एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए लिखा है, 'कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और फिर सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए भारत की सर्वोच्च न्यायलय का बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है कि नगर पालिका उनके लिए फीडिंग एरियाज बनाने के काम में तेजी लाएगी।'
रुपाली गांगुली बोलीं- 'आभारी हूं'
'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'यह कम्पैशन के लिए एक बड़ी जीत है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन करने और आवारा कुत्तों की नसबंदी और उन्हें छोड़ने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। ये कदम लोगों को ना सिर्फ रैबीज और खतरनाक कुत्तों से बचाता है, बल्कि हमारे मूख-बधिर साथियों को सम्मान के साथ जीने का अवसर भी देता है'।
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा